बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत का बोकारो आगमन और पूर्व बियाडा अध्यक्ष अशोक चौधरी से मुलाकात तथ्यपरक है

बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने बोकारो में जदयू कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. उन्होंने झारखंड में पार्टी संगठन को फिर से मजबूत करने की बात कही. इसके लिए व्यापक योजना तैयार की जा रही है.

बोकारो. बिहार सरकार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत सोमवार को रजरप्पा जाने के क्रम में बोकारो के लोहांचल स्थित जदयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व बियाडा चेयरमैन अशोक चौधरी के आवास पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. पत्रकारों से बातचीत में रावत ने झारखंड में जदयू के संगठन को मजबूत करने की जरूरत बतायी.

उन्होंने कहा कि पूर्व में झारखंड में जदयू का संगठनात्मक ढांचा काफी मजबूत था, लेकिन हाल के दिनों में पार्टी की गतिविधियों में कमी आयी है. उन्होंने कहा कि संगठन को फिर से धारदार और मजबूत बनाने की दिशा में काम किया जायेगा. इसके लिए पार्टी स्तर पर व्यापक योजना तैयार की जा रही है.

ये भी पढ़ें: बोकारो के 12 मेधावी छात्रों को मिला सिंगापुर-मलेशिया घूमने का मौका, जानें इस खास शैक्षणिक यात्रा की वजह

संगठन को फिर सक्रिय करने पर जोर

दामोदर रावत ने कहा कि झारखंड में पार्टी के संगठन को निचले स्तर तक मजबूत करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर संगठन को फिर गति देने की दिशा में काम किया जायेगा. उनके अनुसार, आने वाले समय में संगठन विस्तार को लेकर योजनाबद्ध तरीके से गतिविधियां बढ़ायी जायेंगी.

उन्होंने बिहार में पार्टी संगठन का जिक्र करते हुए कहा कि वे सभी नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम करने वाले कार्यकर्ता हैं. उनके अनुसार, बिहार में संगठन को मजबूत करने के साथ ही दूसरे राज्यों में भी पार्टी के विस्तार पर काम किया जा रहा है.

बोकारो में भी संगठन विस्तार की तैयारी

जदयू नेता अशोक चौधरी ने कहा कि बोकारो में पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी साथियों को मिलकर काम करना होगा. उन्होंने बताया कि झारखंड में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का कार्यक्रम आयोजित कराने की दिशा में भी काम किया जा रहा है. बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर निशांत को स्वास्थ्य मंत्री के रूप में दर्ज किया गया है.

एमएमडीआर एक्ट के सवाल पर अशोक चौधरी ने दिया जवाब

पत्रकारों ने अशोक चौधरी से एमएमडीआर अधिनियम से जुड़े सवाल भी किये. इस पर उन्होंने कहा कि मामला न्यायालय में चल रहा है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय योजनाओं के लिए मिलने वाले फंड का दूसरे कार्यों में इस्तेमाल किया जाना उचित नहीं है.

कार्यक्रम में प्रदेश नेता सुशील कुमार सिंह, धनबाद जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, प्रवीण कुमार, बालेश्वर प्रसाद, नीलेश कुमार, शंकर स्नेही सिंह, रतन प्रसाद, कुंदन कुमार, केके सिंह, अनुज कुमार, सदैव कुमार, कृष्ण प्रसाद समेत अन्य मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: शरद ऋतु की आहट: जलाशयों के किनारे क्यों बिछ गई कांस के फूलों की सफेद चादर? जानिए इसका धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >