Bokaro News : पंचायत सहायक संघ की बैठक में कई निर्णय

Bokaro News : राशि आवंटन के लिए विभाग को किया जायेगा पत्राचार

Bokaro News : पंचायत सहायक संघ बोकारो जिला कमेटी की बैठक रविवार को सिटी पार्क बोकारो में जिलाध्यक्ष श्यामल कुमार गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई. संचालन जिला सचिव देवेन्द्र नाथ महतो ने किया. बैठक में संघ को मजबूत करने के अलावा विभिन्न मांगों पर चर्चा हुई. वक्ताओं ने कहा कि पंचायतों में कार्यरत सभी सहायकों को हेल्प डेस्क में अब तक जगह नहीं दी गयी है. इसके लिए ठोस पहल करने एवं पंचायत सहायक को पंचायत सचिवालय में कमरा उपलब्ध कराने की मांग सरकार से की गयी है. सरकार से राशि का आवंटन, मार्गदर्शिका का पालन करने, जिला से आवंटित राशि का भुगतान कराने आदि पर विचार-विमर्श किया गया. राशि भुगतान के लिए विभाग को पत्राचार करने की बात कही गयी.

इनकी रही भागीदारी

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मिथुन कुमार यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष बलदेव करमाली, प्रदेश उप कोषाध्यक्ष संतोष कुमार, रामगढ़ के जगन्नाथ बेदिया, हजारीबाग के बजरंगी भाई, धनबाद जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सेन, जिला सचिव प्रकाश कुमार, चास प्रखंड अध्यक्ष रविश्वर महतो, चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष सुदामा, चन्दनकियारी प्रखण्ड अध्यक्ष विश्वजीत, नावाडीह प्रखंड अध्यक्ष मंटू कुमार, जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष वासुदेव, बेरमो प्रखण्ड अध्यक्ष सदाब, कसमार प्रखंड अध्यक्ष ब्रजेश कुमार, गोमिया प्रखंड अध्यक्ष हेमू यादव, पेटरवार अध्यक्ष मंटू, अशोक गोप, छोटेलाल, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार, पंचायत सहायक रेखा कुमारी, संजय गोप, संतोष कुमार, श्रीकांत वर्मा, सुनीता देवी, प्रमिला देवी, आशा गोस्वामी, पिंकू कुमारी, अनीता देवी, रोमी देवी नईमा खातून, सोनी कुमारी, अखिलेश चंद्र, अकरम, मनोज आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >