Bokaro News : वर्ष 2023 में बेचा धान, आधा पैसा अब तक नहीं मिला

Bokaro News : चंद्रपुरा के एक किसान को बेचे गये धान का आधा पैसा तीन साल बाद भी नहीं मिला है.

झारखंड सरकार की ओर से धान खरीदारी का दौर चल रहा है. बोकारो जिला में इस साल अब तक लक्ष्य लगभग 90 प्रतिशत हासिल कर लिया गया है. दो लाख क्विंटल लक्ष्य के बदले 184403.40 क्विंटल धान की खरीदारी इस साल की गयी है. इसके बदले 323556760.80 रुपया का भुगतान भी किसानों को किया गया है. लेकिन जिला का एक वाक्या ऐसा भी है, जो प्रशासन की कथनी व करनी के अंतर को स्पष्ट करता है. वाक्या है चंद्रपुरा प्रखंड के पपलो पंचायत के किसान मुकेश कुमार का है.

मुकेश ने 13 फरवरी 2023 को आइडी संख्या 203550040595 से तारानारी पैक्स लिमिटेड (चंद्रपुरा) को 37 बोरा यानी 1883 किलो धान बेचा था. इसके बाद उसके बैंक खाता में पहली किस्त की राशि का भुगतान हुआ. लेकिन, दूसरी किस्त की राशि का भुगतान अभी तक नहीं हुआ. मुकेश कुमार बताते हैं कि वर्ष 2022-23 से पहले नर्रा पैक्स में धान दिया जाता था. लेकिन, उस साल तारानारी पैक्स में मैपिंग की गयी. पहली किस्त के रूप में आधा पैसा यानी लगभग 18-19 हजार रुपया का भुगतान किया गया था. इसके बाद का भुगतान नहीं हुआ. कई बार पैक्स में संपर्क किया गया. कई बार जिला कार्यालय में आवेदन दिया. लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई.

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा

जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खालको ने कहा कि पैक्स से वसूली की कार्रवाई चल रही है. इसके लिए विभागीय कार्रवाई हो रही है. कई पैक्स ने पैसा जमा किया है. इसके बाद कई लोगों का भुगतान हुआ है. जैसे ही संबंधित पैक्स का मामला शॉर्ट आउट होगा, लाभुक की शेष राशि का भुगतान कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >