Bokaro News : सेल-बोकारो साइक्लोथॉन का आयोजन

Bokaro News : बीएसएल की ओर से रविवार को सेल-बोकारो साइक्लोथॉन-2026 का आयोजन किया गया.

देशव्यापी फिट इंडिया मूवमेंट के आलोक में बीएसएल की ओर से रविवार को सेल-बोकारो साइक्लोथॉन-2026 का आयोजन किया गया. फिटनेस, एक्टिव मोबिलिटी और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बोकारो सहित अन्य शहरों से आये 600 से अधिक साइकिलिस्ट ने भाग लिया. 14 किमी की यह प्रतियोगिता सुबह 6:30 बजे सेक्टर-4 स्थित आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर के निकट से शुरू हुई. साइक्लोथॉन को फ्लैग ऑफ बीएसएल निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने किया. मौके पर अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) चित्त रंजन मिश्रा, अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) अनीष सेनगुप्ता, अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त, अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ बिभूति भूषण करुणामय व अधिशासी निदेशक (खान) विकास मनवटी आदि उपस्थित थे.

विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

प्रतिभागियों को निर्धारित मार्ग पर दो राउंड पूरे करने थे, जिसमें पथरकट्टा चौक, राम मंदिर चौक, राजेंद्र चौक और गांधी चौक शामिल थे. पूरे मार्ग में प्रतिभागियों के लिए सुरक्षा, पेयजल और चिकित्सीय सुविधा के इंतजाम किये गये थे. प्रतियोगिता के समापन के बाद विजेताओं को मुख्य अतिथि निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन व अन्य वरीय अधिकारियों ने पुरस्कृत किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >