Bokaro News : पंचायतों में स्मार्ट बिजली मीटर लगाने का विरोध

Bokaro News : गोविंदपुर सी मुखिया विकास सिंह ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि गोविंदपुर की सभी छह पंचायतों के घरों में डीवीसी प्रबंधन द्वारा स्मार्ट बिजली मीटर लगाये जाने का विरोध किया जायेगा.

बोकारो थर्मल. बेरमो विधायक प्रतिनिधि सह गोविंदपुर सी मुखिया विकास सिंह ने सोमवार को पंचायत सचिवालय में पत्रकार वार्ता कर कहा कि गोविंदपुर की सभी छह पंचायतों के घरों में डीवीसी प्रबंधन द्वारा स्मार्ट बिजली मीटर लगाये जाने का विरोध किया जायेगा. बेरमो विधायक के नेतृत्व में जोरदार आंदोलन भी किया जायेगा. डीवीसी के डीजीएम काली चरण शर्मा से पिछले दिनों बेरमो विधायक ने कहा था कि किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने के पूर्व प्रबंधन स्थानीय पंचायतों प्रतिनिधियों, जन प्रतिनिधियों, यूनियन प्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर उन्हें विश्वास में लें. उन्होंने स्वयं भी डीजीएम से मिलकर बैठक करने की बात कही थी. लेकिन प्रबंधन की ओर से इस पर पहल नही की गयी. पंचायतों में सरकार या किसी संस्थान द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का प्रावधान नहीं है. .

लगाये गये स्मार्ट मीटर आज से करने लगेंगे काम

इधर, सोमवार को प्रबंधन द्वारा सूचना निकाल कर कहा गया है कि गैर डीवीसी कर्मियों, सप्लाई मजदूरों, सीआइएसएफ, संवेदकों, संविदा कर्मियों व पेंशनरों के क्वार्टरों में लगाये गये स्मार्ट मीटर प्रीपेड मोड में एक जुलाई से काम करना शुरू कर देंगे. सभी की अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से भुगतान और निगरानी के उद्देश्य से जियो ऊर्जा ऐप डाउनलोड करना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >