नाला के पानी से मंदिर निर्माण का विरोध

नाला के पानी से मंदिर निर्माण का विरोध

फुसरो. कारो बस्ती में बुधवार को विस्थापितों ने बैठक की. सीसीएल बीएंडके प्रबंधन की ओर से करगली गेट स्थित पुनर्वास स्थल में कराये जा रहे शिव मंदिर के निर्माण कार्य में नाला का पानी इस्तेमाल किये जाने पर रोष जताया. विस्थापित नेता हेमलाल महतो ने कहा कि यह आस्था के साथ खिलवाड़ है. समय बीत जाने के बाद भी पुनर्वास स्थल में अभी तक प्लॉटिंग कर जमीन विस्थापितों को नहीं सौंपी गयी है. वार्ता में तय होने के बाद भी अभी तक विस्थापितों को जमीन के बदले नियोजन और मुआवजा भी नहीं दिया गया है और न ही विस्थापित बेरोजगार युवकों को रोजगार दिया गया. इससे लोगों में आक्रोश है. विस्थापित कमेटी के जीबी विश्वकर्मा, हेमलाल महतो, हीरालाल, अजय गंझू, सोहनलाल मांझी, सारामनी देवी आदि ने 28 मई को गुणवत्ता युक्त निर्माण करने, मंदिर निर्माण कार्य के लिए टैंकर से पानी लाने समेत अन्य मांगों को लेकर निर्माण कार्य बाधित कर दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >