Bokaro News :दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, पिता-पुत्र घायल

Bokaro News : तलगड़िया इलेक्ट्रोस्टील मुख्य सड़क पर हुआ हादसा

चास.

चास-तलगड़िया इलेक्ट्रोस्टील मुख्य पथ पर रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि दूसरे बाइक पर सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये. रविवार की सुबह चास सदर बाजार निवासी करीब 35 वर्षीय ओमप्रकाश कुमार अपने घर से मोटरसाइकिल से वेदांता इलेक्ट्रोस्टील काम करने जा रहा था. साथ ही चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र डूमरदाहा गांव निवासी सिराज अंसारी(48 वर्ष) अपने पुत्र सद्दाम अंसारी (22 वर्ष) के साथ मोटरसाइकिल से चास आ रहे थे. इसी बीच चास के तलगड़िया मोड़ के पास दोनों मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गयी, जिससे ओमप्रकाश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनो घायलों का बीजीएच में इलाज चल रहा है. मृतक ओमप्रकाश कुमार के परिजन के घर से बाहर होने के कारण पुलिस ने शव को बीजीएच की मॉर्चुरी में रखवा दिया है. सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंपा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >