बोकारो के चतरोचट्टी और गोमिया में एनआईए की 8 टीमों ने ताबड़तोड़ छापेमारी की

Breaking News: एनआईए की 8 टीमों ने शनिवार 4 जनवरी को बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड में ताबड़तोड़ छापेमारी की. एसपी ने छापेमारी की पुष्टि की है.

NIA Raid in Gomia| गोमिया (बोकारो), राकेश वर्मा : नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की 8 टीमें बोकारो पहुंचीं हैं. इन टीमों ने नक्सली समर्थकों के यहां छापेमारी शुरू कर दी है. बोकारो के एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने जिले में एनआईए की ओर से की गई छापेमारी की पुष्टि की है. एसपी ने बताया कि सुबह से ही एनआईए की टीम गोमिया और चतरोचट्टी में छापेमारी कर रही है. बोकारो पुलिस उनकी मदद कर रही है.

गोमिया और चतरोचट्टी इलाके में एनआईए की रेड की जानकारी देते बोकारो को एसपी.

चतरोचट्टी के इन गांवों में एनआईए ने की छापेमारी

एनआईए की टीम ने उग्रवाद प्रभावित चतरोचट्टी क्षेत्र के चुट्टे, लोधी सहित गोमिया थाना क्षेत्र के धमधरवा जैसे दुर्गम गांवों में एनआईए की टीमें पहुंचीं. एनआईए की यह छापेमारी नक्सलियों के मददगार और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ है. तुईयो सहित अन्य गांवों से मिली जानकारी के अनुसार, दो शिक्षकों और अन्य के यहां छापेमारी हुई है. संबंधित सभी घरों के सदस्यों के मोबाइल जब्त कर लिये गये.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

किसी की गिरफ्तारी नहीं, मोबाईल और दस्तावेज जब्त

सूत्रों ने बताया कि कोई गिरफ्तारी तो नहीं हुई है, लेकिन मोबाइल फोन और अलग-अलग जगहों से कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं. जानकारी मिल रही है कि पिछले साल लुगू पहाड़ पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. मुठभेड़ के बाद नक्सलियों का एक लैपटॉप जब्त किया गया था. इस लैपटॉप से कुछ सुराग मिले थे, जिसके आधार पर एनआईए की टीम छापेमारी करने पहुंची. सूत्र बता रहे हैं कि हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के एक गांव में भी छापेमारी की गई है.

बोकारो की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें

बिहार और हैदराबाद जाने वाले झारखंड के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, 1 अप्रैल तक चलेगी ये ट्रेन

Jharkhand Weather: ठंड से कांप रही रांची, यहां का तापमान हो गया 3 डिग्री

4 जनवरी 2025 को झारखंड में कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल, एक-एक जिले का रेट यहां देखें

मंईयां सम्मान समारोह 6 को, 56 लाख महिलाओं के खाते में हेमंत सोरेन ट्रांसफर करेंगे 2500-2500 रुपए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >