आइजी, डीसी व एसपी ने 39 नये पुलिस वाहनों को किया रवाना, बल की बढ़ेगी कार्यक्षमता

बोकारो पुलिस को मिले 39 नए बोलेरो वाहन। आइजी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, अब अपराध नियंत्रण और गश्ती कार्य में आएगी और अधिक तेजी और मजबूती।

सेक्टर-12 पुलिस लाइन में शुक्रवार को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के आइजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा, डीसी अजय नाथ झा व एसपी नाथू सिंह मीणा ने मुख्यालय से आवंटित 39 नये बोलेरो (पुलिस वाहनों) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

आइजी श्री सिन्हा ने कहा इससे पूर्व मार्च माह में भी जिले को 39 वाहन प्राप्त हुए थे. नये वाहनों के शामिल होने से जिला के सभी थानों व पुलिस बल की गतिशीलता और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी.

जनाकांक्षा के अनुरूप काम करेगी पुलिस

एसपी श्री मीणा ने कहा कि वाहनों के बढ़ जाने से अपराध नियंत्रण, नियमित गश्ती, कानून-व्यवस्था संधारण व आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी. झारखंड पुलिस का मूल मंत्र ‘सेवा ही लक्ष्य’ है.

इसी भावना के अनुरूप आमजन को बेहतर, त्वरित व संवेदनशील पुलिस सेवा उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है. नये संसाधनों के जुड़ने से पुलिस जनता की अपेक्षाओं पर और बेहतर ढंग से खरा उतरेगी.

बोकारो पुलिस बेस्ट पुलिस

डीसी ने कहा कि बोकारो पुलिस बेस्ट पुलिस है. पुलिस टीम प्रभावी ढंग से संचालित करने में वाहनों का सदुपयोग करेगी. बोकारो ने हर क्षेत्र में बेस्ट उपलब्धि दी है. अपराध नियंत्रण को लेकर भी लगातार सजगता के साथ टीम भावना से काम हो रहा है.

मौके पर सिटी डीएसपी राजीव रंजन, मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार, यातायात डीएसपी अजय प्रसाद, सीसीआर डीएसपी प्रकाश कुमार, इंस्पेक्टर संजय कुमार, इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास, इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सिंह, इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, सार्जेँट मेजर जोय प्रकाश, यातायात इंस्पेक्टर नीतिश कुमार, मृत्युंजय कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >