Bokaro News : सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : महापौर

Bokaro News : बैठक में पार्षदों ने सुनायी अपने-अपने वार्ड की समस्याएं

Bokaro News : प्रतिनिधि, चास. चास नगर निगम में गुरुवार को महापौर भोलू पासवान की अध्यक्षता में नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई. बैठक में संबंधित शिकायतों से जुड़े सभी नोडल पदाधिकारियों की मौजूदगी में समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई. वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्या को बैठक में रखा. महापौर ने निर्देश दिया कि चास नगर निगम के अंतर्गत जिन-जिन स्थानों पर जलापूर्ति की व्यवस्था की जानी है, वहां कार्य शीघ्र पूरा किया जाये. कहा कि चास नगर निगम की पहली प्राथमिकता नगर को साफ-सुथरा बनाये रखना है और इस दिशा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. वहीं उपमहापौर पूजा कुमार ने कहा कि जिन नियमित कर्मियों को सफाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन नहीं कर रहे हैं. कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए वार्डों का विभाजन कर दो सुपरवाइजर्स के बीच वार्ड बांटी गयी और सभी को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें. मौके पर महापौर ने बैठक में विभिन्न वार्ड के पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि, सहायक नगर आयुक्त स्मिता किरण, नगर प्रबंधक, लेखा पदाधिकारी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, लेखपाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रह . प्रतिनिधि, चास. चास नगर निगम में गुरुवार को महापौर भोलू पासवान की अध्यक्षता में नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई. बैठक में संबंधित शिकायतों से जुड़े सभी नोडल पदाधिकारियों की मौजूदगी में समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई. वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्या को बैठक में रखा. महापौर ने निर्देश दिया कि चास नगर निगम के अंतर्गत जिन-जिन स्थानों पर जलापूर्ति की व्यवस्था की जानी है, वहां कार्य शीघ्र पूरा किया जाये. कहा कि चास नगर निगम की पहली प्राथमिकता नगर को साफ-सुथरा बनाये रखना है और इस दिशा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. वहीं उपमहापौर पूजा कुमार ने कहा कि जिन नियमित कर्मियों को सफाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन नहीं कर रहे हैं. कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए वार्डों का विभाजन कर दो सुपरवाइजर्स के बीच वार्ड बांटी गयी और सभी को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें. मौके पर महापौर ने बैठक में विभिन्न वार्ड के पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि, सहायक नगर आयुक्त स्मिता किरण, नगर प्रबंधक, लेखा पदाधिकारी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, लेखपाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रह .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >