नावाडीह : तालाब में डूबने से छात्र की मौत

नावाडीह : तालाब में डूबने से छात्र की मौत

फुसरो. नावाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गुंजरडीह में सोमवार को तालाब में डूबने से गोमिया निवासी सीसीएल कर्मी संतोष मुंडा के पुत्र दस वर्षीय कृष्णा मुंडा की मौत हो गयी. वह कुछ दिनों पूर्व अपनी मां के साथ मामा घर आया था. सोमवार को छोटे नाना के साथ तालाब में नहाने गया था. नहाने के क्रम में तालाब में डूब गया. उसके छोटे नाना और अन्य लोग उसे तालाब से बाहर निकाल कर अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो ले गये. परंतु अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही उसकी धड़कन बंद हो चुका था. डॉ श्रुति कुमारी ने काफी कोशिश की, लेकिन बाद में उसे मृत घोषित कर दिया. कृष्णा दो बहनों और एक भाई में बड़ा था. गोमिया के एक निजी विद्यालय में एलकेजी का छात्र था. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >