संवाददाता, बोकारो
शनिवार को एमवाई भारत (मेरा युवा भारत) जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह समिति अध्यक्ष अजय नाथ झा ने की. जिला में समिति की पहली बैठक में बताया गया कि एमवाई भारत पोर्टल पर जिला के लिए निर्धारित 65,392 युवाओं के पंजीकरण लक्ष्य बताया गया है.
उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा : युवाओं को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार, नेतृत्व क्षमता व राष्ट्र सेवा की भावना से जोड़ना आवश्यक है. उन्होंने सभी विभाग व शिक्षण संस्थान को समन्वय स्थापित कर पंजीकरण करने को कहा. बैठक में विभिन्न विद्यालय के प्राचार्य व शिक्षण संस्थान के प्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त किया गया. मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, एपीआरओ अविनाश कुमार सहित विभिन्न विभाग के पदाधिकारी व अन्य मौजूद थे.
