Bokaro News : प्रतिनिधि, चंदनकियारी. धनबाद सांसद ढुलू महतो ने रविवार को चंदनकियारी प्रखंड के बरमसिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत दुबेकाटा के समीप पिछले दिनों हुई सड़क दुर्घटना में मृत सपन माझी एवं उनकी पत्नी स्व. लक्ष्मी देवी के परिजनों से उनके घर जाकर मुलाकात की. सांसद ने मृतक के तीनों बच्चों से मिल कर सांत्वना जताते हुए आर्थिक सहयोग प्रदान की. सांसद ने कहा यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और मर्मस्पर्शी है. माता-पिता का साया खोना किसी भी बच्चे के जीवन की सबसे बड़ी क्षति होती है. ऐसे कठिन समय में हम सभी इन मासूम बच्चों एवं पूरे परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं. ईश्वर दिवंगत की आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार एवं मासूम बच्चों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. इस अवसर पर चंदनकियारी के पूर्व विधायक अमर बाउरी समेत कई लोग उपस्थित थे.
Bokaro News : मृत दंपती के परिजनों से मिले सांसद ढुलू महतो
Bokaro News : तीनों बच्चों से मिल कर आर्थिक मदद की
