Bokaro News : संस्कार व प्रेम की पहली पाठशाला है ''मां''

Bokaro News : मातृ दिवस पर विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम का आयोजन हुआ़

मातृ दिवस पर विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम का आयोजन हुआ़ दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेक्टर-04 बोकारो में हुए कार्यक्रम में माताओं के योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया गया. विद्यार्थियों ने सामूहिक गायन कर अपनी माताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की. बीड्स ऑफ लव में माताओं और बच्चों ने मिलकर एक-दूसरे के लिए स्नेह सूत्र तैयार किये. प्राचार्य डॉ एएस गंगवार ने कहा कि मां बच्चे की वह पाठशाला है, जहां चरित्र का निर्माण होता है. विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी करने वाली माताओं को स्मृति चिह्न दिया गया. डीएवी स्कूल, सेक्टर-04 में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ नरगिस पाॅल थीं. प्राचार्य एसके मिश्रा ने कहा कि मां बच्चे की प्रथम गुरु, मार्गदर्शक होती हैं. नर्सरी के बच्चों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया. प्रथम कक्षा के विद्यार्थियों ने तू कितनी भोली है. गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया. दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों नाटिका का मंचन और यूकेजी के विद्यार्थियों ने लोकनृत्य प्रस्तुत किया. मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-04 इ में मुख्य अतिथि बोकारो महिला थाना प्रभारी मीरा लकड़ा सहित सभी विद्यार्थियों की माताओं ने मिल कर केक काटा. विद्यार्थियों ने नृत्य भी प्रस्तुत किया. स्कूल के सचिव दिलीप कुमार झा व अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने कहा कि मां के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है. प्राचार्य अमर प्रसाद व उप प्राचार्य देव दुलाल मित्रा ने कहा कि मां के प्यार और त्याग का कोई मुकाबला नहीं हो सकता. सेक्टर-03 स्थित बोकारो पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने कविता, गीत और नृत्य के माध्यम से मां के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को व्यक्त किया. प्राचार्या डॉ सुधा शेखर ने कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व व सफलता में मां सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. मौके पर उप प्राचार्य अंबरिश रंजन पाठक,अर्चना सिंह, अमृता सिंह, गुंजा चौधरी, विद्या कुमारी, नूतन कुमारी आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे.

मातृ दिवस व रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

एआरएस पब्लिक स्कूल बीएसएल एलएच में शनिवार को मातृ दिवस व गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विद्यार्थियों ने भाषण, नृत्य, गीत आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किये. शिक्षिकाओं ने भी वात्सल्य गीत प्रस्तुत किया. माताओं के बीच लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं. निदेशक राम लखन यादव ने माताओं को अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए प्रोत्साहित किया. प्राचार्य विश्वजीत पात्रा ने कहा कि मां त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति है. इससे पहले लोगों ने गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. मौके पर कौशर फातिमा, बनानि मल्लिक, अवन्तिका, तनुश्री, अफसाना परवीन, पूनम ठाकुर, ज्योति नाथ आदि शिक्षिकाएं थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >