बोकारो के मोहित राजपूत ने जीता ‘मिस्टर स्टाइल’ का खिताब, जमशेदपुर में लहराया परचम

बोकारो के मोहित राजपूत ने 60 से अधिक प्रतिभागियों को पछाड़कर मिस्टर स्टाइल सीजन-1 का खिताब जीता। उनकी इस उपलब्धि पर समाज ने उन्हें सम्मानित किया।

बोकारो जिले के रानीपोखर गांव निवासी मोहित राजपूत ने जमशेदपुर में आयोजित बीएएमएम मिस्टर स्टाइल सीजन-1, 2026 प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर ‘मिस्टर स्टाइल’ का खिताब अपने नाम किया.

उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है. धनबाद-बोकारो क्षेत्रीय राजपूत समाज की ओर से गुरुवार को सम्मान समारोह आयोजित कर मोहित को बधाई दी गयी.

विभिन्न जिलों के प्रतिभागियों के बीच बनायी जगह

प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से 60 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच मोहित ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया. खिताब जीतकर उन्होंने न केवल अपनी पहचान बनायी, बल्कि बोकारो जिले का नाम भी रोशन किया.

मोहित की सफलता युवाओं के लिए प्रेरक

सम्मान समारोह में धनबाद-बोकारो क्षेत्रीय राजपूत समाज के केंद्रीय अध्यक्ष जन्मेजय सिंह ने मोहित को बधाई देते हुए कहा कि झारखंड स्तर की प्रतियोगिता में ‘मिस्टर स्टाइल’ का खिताब हासिल करना गौरव की बात है. उन्होंने कहा कि मोहित की सफलता युवाओं को अपनी प्रतिभा को मंच देने के लिए प्रेरित करेगी.

साधारण पृष्ठभूमि से आते है मोहित

मोहित के परिवार की आर्थिक पृष्ठभूमि साधारण है. उनकी मां कविता राय गृहिणी हैं, जबकि पिता प्रेम राय किराना दुकान चलाते हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद मोहित ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है. उनकी सफलता को क्षेत्र के लोगों ने युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया.

सम्मान समारोह रहा लोगों से गुलजार

सम्मान समारोह में केंद्रीय महामंत्री सिरीश सिंह, केंद्रीय कोषाध्यक्ष राम चरित्र सिंह, संयुक्त महामंत्री गोपाल सिंह, यशवंत सिंह, अतुल सिंह, रामबालक सिंह, गौतम सिंह, राजेश सिंह, सुंदरलाल सिंह, श्रीनाथ राय और पतित पवन राय समेत समाज के कई लोग मौजूद रहे. सभी ने मोहित के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विप्लव कुमार सिंह

मैं विप्लव कुमार सिंह 2017 से प्रभात खबर बोकारो कार्यालय जैनामोड़ से जुड़ा हूं मेरा मोबाइल नम्बर 9470171762

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >