गोमिया में नाबालिग लड़की से छेड़खानी, आरोपी हिरासत में

गोमिया में नाबालिग लड़की से छेड़खानी, आरोपी हिरासत में

गोमिया. गोमिया थाना क्षेत्र मंगलवार की शाम को एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी का मामला सामने आया है. आरोप गोमिया निवासी उमा शंकर नायक पर है. लड़की के परिजनों ने थाना में लिखित शिकायत की है. आरोपी पर परिजनों के साथ मारपीट करने का भी आरोप है. आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीण रात लगभग साढ़े दस बजे थाना पहुंचे. विधायक डॉ लंबोदर महतो, मुखिया सपना कुमारी, माकपा नेता राकेश कुमार सहित प्रदीप रवानी, विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार, दुलाल प्रसाद, राजकुमार यादव, रामदेव नायक आदि भी थाना पहुंचे और थाना प्रभारी से आरोपी की अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की. बाद में आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >