Bokaro News : जुग-जुग जिअ ए बबुआ हमार हो...

Bokaro News : जिउतिया पर्व पर माताओं ने पुत्र की लंबी आयु के लिए रखा व्रत

Bokaro News : ‘बबुआ के लागेना नजरिया…भूखब जिउतिया के बरतिया…’ की गुहार के साथ बोकारो, चास व आस-पास क्षेत्रों में रविवार को श्रद्धा व भक्ति के साथ जितिया पर्व मना. माताओं ने पुत्र की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखा. शाम में स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की. शहर के टू टैंक गार्डेन-सेक्टर तीन सहित अन्य नदी-तालाब में व्रती शाम में स्नान के लिए पहुंची. यहां व्रतियों ने जिउतिया की कथा भी सुनीं. उधर, श्रीराम मंदिर सेक्टर वन सहित बोकारो-चास व आस-पास के मंदिरों में कथा सुनने दर्जनों व्रती पहुंचीं.

जिउतिया का धागा बांधकर पुत्र-पुत्रियों की लंबी उम्र की कामना :

जिउतिया का पर्व श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया. महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर ईश्वर से संतान की लंबी उम्र व हर दुख व बाधा से बचाने की कामना की. जिउतिया पर्व को ले महिलाओं ने दिन भर उपवास रखा. पूजा के बाद जिउतिया का धागा बांधकर पुत्र-पुत्रियों की लंबी उम्र की कामना की. पुत्रवती माताओं ने निर्जला उपवास रहकर जिउतिया व्रत की कथा में वर्णित चील और सियार की प्रतिमा बनाकर मंदिरों में स्थापन कर पूजा-अर्चना की.

पर्व के कारण फल व सब्जी की मांग बढ़ी, कीमत में इजाफा देखा गया :

कसमार, पेटरवार, जैनामोड़, बालीडीह, पिंड्राजोरा, चंदनकियारी, तलगड़िया, चास सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी जिउतिया पर्व की धूम रही. पर्व को ले सुबह से ही बाजार में चहल- दिखी. बाजार में भीड़-भाड़ की स्थिति रही. लोग पूजा में आने वाले आवश्यक सामग्री की खरीदारी में लगे रहे. फल, किराना, सब्जी आदि की दुकानों पर भीड़-भाड़ की स्थिति रही. पर्व के कारण फल व सब्जी की मांग अधिक रही. इससे फल-सब्जी के दाम में इजाफा देखा गया. फूलगोभी 100 रुपये प्रतिकिलो बिका, वहीं केला 80 रुपये दर्जन बिका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >