Bokaro News: पश्चिम सिंहभूम ने रांची को हराया

Bokaro News: जेएससीए अंतर जिला अंडर 23 एलीट ग्रुप क्रिकेट टूर्नामेंट, पश्चिम सिंहभूम के आशीष तंवर को मिला प्लेयर ऑफ द मैच.

बोकारो, बोकारो जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में गुरुवार को जेएससीए अंतर जिला अंडर 23 एलीट ग्रुप क्रिकेट टूर्नामेंट में ग्रुप बी का तीसरा मैच खेला गया. सेक्टर 3 स्थित ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड में खेले गए मैच में पश्चिम सिंहभूम जिला की टीम ने रांची की टीम को छह विकेट से पराजित किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रांची की टीम ने 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 268 रन बनाये. टीम की ओर से आर्यन राज ने नाबाद 56, निशांत कुमार ने 51, कुमार शांतनु ने 38, नितिन कुमार ने 34 व वत्सल तिवारी ने 29 रन बनाये. पश्चिम सिंहभूम की ओर से वरुण कुमार सिंह व तन्मय तंतुबाई को दो-दो सफलता मिली. गौरव सिंह, आशीष कुमार सिंह, सचिन दुबे व परमजीत सिंह को एक-एक विकेट मिला. जवाबी पारी खेलते हुए पश्चिम सिंहभूम की टीम ने जीत के लिए जरूरी 271 रन 48.5 ओवर में चार विकेट खोकर बना लिए. आशीष तंवर ने 120, राजीव रंजन ने नाबाद 60 व सचिन दुबे ने 62 रन बनाये. गेंदबाजी में रांची की ओर से शीत कुमार उत्तम कुमार व शिवम कृष्ण को एक-एक सफलता मिली. पश्चिम सिंहभूम के आशीष तंवर को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड बीडीसीए के संयुक्त सचिव अनिल कुमार, कुंदन सिंह व सहायक सचिव किशून गोप ने दिया. मौके पर मैच टीआरडीओ काजल दास, मैच अंपायर मनोरंजन कांजीलाल, ओर पी राय, स्कोरर दीपक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >