Bokaro News : गोविंदपुर परियोजना से डेढ़ लाख रुपये के सामान की लूट

Bokaro News : सीसीएल कथारा एरिया की गोविंदपुर परियोजना में सोमवार की रात को हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट की.

बोकारो थर्मल, बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल कथारा एरिया के गोविंदपुर परियोजना में सोमवार की रात लगभग दो बजे एक दर्जन से अधिक हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट की. कर्मियों के साथ मारपीट की और कार्यालय व स्टोर का ताला तोड़ कर डेढ़ लाख रुपये का सामान ले गये. परियोजना के गार्ड शिव कुमार महतो ने बताया कि प्रोजेक्ट कार्यालय के अंदर राधे महतो व ईदन मियां दो गार्ड डयूटी पर तैनात थे. अपराधी आये और कार्यालय के मेन गेट का ताला तोड़ने लगे. दोनों गार्डां ने सायरन बजाना शुरू कर दिया और बायोमेट्रिक रूम में जाकर अंदर से खुद को बंद कर लिया. लेकिन अपराधी घुस गये और दरवाजे के ऊपर लगे वेंटिलेटर से गार्ड को देसी कट्टा दिखा कर रूम खोलने को कहा. इसके बाद अपराधी इएंडएम के स्टोर और सर्वे कार्यालय का ताला तोड़ कर सामान ले गये. अपराधियों ने परियोजना कार्यालय में लगे मैनेजर सहित सभी कार्यालयों के बाहर लगे नाम की तख्तियां भी तोड़ दी और बत्ती घर के समीप बैठे चार कामगारों के साथ मारपीट की.

थाना में दी गयी लिखित शिकायत

इधर, सायरन की आवाज सुन कर रात्रि गश्ती में तैनात गार्ड राम प्रसाद राम, कामेश्वर यादव पहुंचे. सूचना पर कथारा एरिया और स्वांग से गश्ती पार्टी और पुलिस पहुंची. तब तक अपराधी जा चुके थे. मंगलवार को स्टोर के सामान का मिलान करने पर छह कंडक्टर यूनिट,दो वैक्यूम सर्किट ब्रेकर, दो ड्रील मशीन, दो नया सायरन सहित कॉपर के कई सामान गायब मिले. मंगलवार को चोरी की लिखित सूचना स्थानीय थाना में दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >