Bokaro News : कृष्ण कुमार सिंह बने सेल के प्रभारी सीएमडी

Bokaro News : सेल के चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार निदेशक (कार्मिक) कृष्ण कुमार सिंह को सौंपा गया है.

सेल के चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार निदेशक (कार्मिक) कृष्ण कुमार सिंह को सौंपा गया है. इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी हुआ. श्री सिंह दो अप्रैल 2026 से एक जुलाई 2026 तक या नियमित सीएमडी की नियुक्ति और उनके कार्यभार ग्रहण करने तक यह जिम्मेदारी संभालेंगे. मालूम हो कि सीएमडी के लिए डॉ एके पांडा का चयन किया जा चुका है, लेकिन उनकी नियुक्ति पर कैबिनेट समिति की अंतिम मंजूरी अभी लंबित है.

सेल कर्मियों व अधिकारियों के महंगाई भत्ते में 0.7 फीसदी की वृद्धि

अप्रैल 26 से जून 26 तक बीएसएल-सेल कर्मियों व अधिकारियों के महंगाई भत्ते में 0.7 फीसदी की वृद्धि हुई है. नया महंगाई भत्ता (अप्रैल 2026 से जून 2026) 54.1 प्रतिशत है. वर्तमान महंगाई भत्ता (जनवरी 2026 से मार्च 2026) 53.4 प्रतिशत है. इस तरह महंगाई भत्ता में 0.7 फीसदी वृद्धि हुई है. बीएसएल-सेल कर्मियों व अधिकारियों के खाते में नया महंगाई भत्ता अप्रैल पे मई के वेतन के साथ आयेगा. यहां उल्लेखनीय है कि ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स-एआईसीपीआईएन दिसंबर 2025 में 148.2, जनवरी 2026 में 148.6 व फरवरी 2026 में 148.5 रहा. उल्लेखसनीय है कि एआईसीपीआईएन का फुल फॉर्म ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स) है. हिंदी में इसे अखिल भारतीय औद्योगिक श्रमिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक कहते हैं. यह भारत में महंगाई को मापने का प्रमुख सूचकांक है.

सुनील तिवारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >