खैराचातर की बीएलओ नीलम जायसवाल बनीं 'बीएलओ ऑफ द डे'

कसमार प्रखंड की बीएलओ नीलम जायसवाल को एसआईआर अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएलओ ऑफ द डे चुना गया. कसमार ने लगातार चौथी बार यह उपलब्धि हासिल की है.

प्रतिनिधि, कसमार

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान में कसमार प्रखंड ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन लगातार बनाए रखा है. अभियान के दौरान एक बार फिर प्रखंड की बीएलओ को 'बीएलओ ऑफ द डे' चुना गया. इस बार मतदान केंद्र संख्या 324 (राजकीयकृत मध्य विद्यालय, खैराचातर) की बीएलओ नीलम जायसवाल को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया. इसके साथ ही कसमार प्रखंड ने लगातार चौथी बार यह उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है. कसमार के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने नीलम जायसवाल को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया.

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ की मेहनत और सक्रियता ही सफलता की कुंजी है. उन्होंने नीलम जायसवाल के कार्य की सराहना करते हुए अन्य बीएलओ से भी पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ अभियान को सफल बनाने की अपील की.

बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (34 गोमिया विधानसभा)-सह-अपर समाहर्ता सुनील चंद्र तथा एचडीएम किशोर कांत ने भी नीलम जायसवाल को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की. कार्यक्रम के दौरान बीपीओ प्रवीण कुमार, अंचल निरीक्षक प्रवीण कुमार महतो, बीडब्ल्यूओ रोहित वर्णवाल, राजस्व कर्मचारी मो जमील अहमद, बीएलओ पर्यवेक्षक विमल कुमार राय, गीता देवी, विष्णु कुमार जायसवाल, प्रकाश कुमार, टिंकू लहेरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Dharmanath kumar

Published by: Amleshnandan Sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >