कसमार. अपर समाहर्ता सुनील चंद्र ने रविवार को कसमार प्रखंड के शेडो एरिया स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर एसआइआर अभियान की प्रगति का जायजा लिया. इसमें त्रियोनाला स्थित बूथ संख्या 337 एवं चौड़ा स्थित बूथ संख्या 341 शामिल हैं. बीएलओ द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की तथा मतदाताओं को अभियान के प्रति जागरूक किया.
अपर समाहर्ता ने हिसीम, केदला, त्रियोनाला, गर्री व कसमार गांवों का भी भ्रमण किया. बीएलओ के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं से इन्यूमरेशन फॉर्म भरने और निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करने की अपील की. बीएलओ को अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का निर्देश दिया. मौके पर सीओ नरेंद्र कुमार सिंह, एचडीएम किशोर कांत, राजस्व कर्मचारी मो जमील अंसारी, टिंकू लहेरी आदि मौजूद थे.
