कसमार में प्रतिमा विसर्जन के साथ छह दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन

कसमार में छह दिवसीय श्रीश्री गणेश महोत्सव का समापन गणेश प्रतिमा विसर्जन के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ. पूजा-अर्चना, भंडारा और जागरण का हुआ आयोजन.

कसमार के बजरंगबली मंदिर परिसर में आयोजित छह दिवसीय श्रीश्री गणेश महोत्सव का समापन देर शाम गणेश प्रतिमा के विसर्जन के साथ हुआ. इस अवसर पर पूजा पंडाल से गाजे-बाजे के साथ विसर्जन शोभायात्रा निकाली गयी. पूजा समिति के पदाधिकारी, सदस्य और श्रद्धालु नाचते-झूमते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल भी लगाया.

पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा विसर्जन

विसर्जन से पूर्व आचार्य कृष्ण मोहन चौबे, पंडित अविनाश चौबे एवं हर्षित चौबे ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रतिमा को पंडाल से बाहर निकाला. महोत्सव के दौरान वेदी पूजन, गौरी-गणेश पूजन, उत्तर पूजन, हवन, पूर्णाहुति एवं आरती के बाद भंडारा आयोजित किया गया. श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण भी किया गया. वहीं, 17 सितंबर की रात भव्य माता जागरण का आयोजन हुआ. पूजा समिति के सचिव विष्णु जायसवाल एवं कार्यकारिणी अध्यक्ष राकेश रंजन ने कहा कि समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं के सहयोग से छह दिवसीय महोत्सव शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ.

आयोजन की सफलता में पदाधिकारियों व सदस्यों का रहा अहम योगदान

आयोजन को सफल बनाने में कार्यकारिणी अध्यक्ष राकेश रंजन, सचिव विष्णु जायसवाल, उपाध्यक्ष प्रीतम मिश्रा, उपसचिव मेघनाथ गोस्वामी व आशुतोष झा, कोषाध्यक्ष गणेश करमाली, संरक्षक रजत मिश्रा के अलावा गणेश प्रजापति, आदर्श ठाकुर, हरिशंकर प्रजापति, प्रतीक जायसवाल, विश्वनाथ भारत, प्रीतम प्रजापति, अशोक, पवन, उमाशंकर, बंटी, त्रिलोकी, उपेंद्र, कुशल, धनंजय, सौरभ, रवि, दिगंबर, अजय, करण, आनंद, मुन्ना, टिंकू, राहुल, अनिश, बिनोद, अभिजीत समेत अन्य सदस्यों की भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक सवाल

मैं दीपक सवाल, 1994 से प्रभात खबर से जुड़ा हूं। वर्ष 2011 से 2015 तक बोकारो कार्यालय में स्टॉफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत रह चुका हूं। 2015 से कसमार डेटलाइन से कार्यरत हूं। मेरा संपर्क नंबर : 9431145607

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >