कसमार प्रखंड अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 311 की बीएलओ प्रतिभा देवी एसआइआर अभियान के तहत सर्वाधिक इन्यूमरेशन फॉर्म का डिजिटाइजेशन के लिए बीएलओ ऑफ द डे चुनी गयीं. डीपीआरओ, बोकारो-सह-वरीय पदाधिकारी, कसमार प्रखंड मो शफीक अंसारी तथा सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ा कर सम्मानित किया. अधिकारियों ने उनकी सराहना करते हुए सभी बीएलओ से निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ घर-घर पहुंच कर कार्य पूरा करने की बात कही. मौके बीपीओ प्रवीण कुमार, अंचल निरीक्षक प्रवीण कुमार महतो, बीडब्ल्यूओ रोहित वर्णवाल, जमील अहमद, प्रकाश कुमार, अनुज कुमार, टिंकू लहेरी आदि मौजूद थे.
कसमार की बीएलओ प्रतिभा देवी को किया गया सम्मानित

03 | Prabhat Khabar Network
Copied link
कसमार प्रखंड की बीएलओ प्रतिभा देवी को एसआइआर अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने उनके काम की सराहना की।