Bokaro News : वरीय संवाददाता, बोकारो. गोवा के पोंडा में आयोजित 24वीं ऑल इंडिया टेंशिनकान कराटे चैंपिनयशिप 2026 में डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने झारखंड टीम का सशक्त नेतृत्व किया. 36 खिलाड़ियों की झारखंड टीम में डीपीएस बोकारो के 20 कराटेकार शामिल रहे, जिन्होंने 16 स्वर्ण, 14 रजत व 10 कांस्य सहित कुल 40 पदक जीत कर राज्य को पहला स्थान दिलाया. इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय के प्राचार्य व खेल कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के चेयरमैन डॉ. एएस गंगवार ने स्कूल छात्र-छात्राओं को पदक पहना कर व प्रमाणपत्र सुपुर्द कर सम्मानित किया. मौके पर मौजूद झारखंड टीम की मुख्य प्रशिक्षक व एसोसिएशन के महासचिव शिहान खेदू गोराईं को बधाई दी. मार्शल आर्ट्स की काता-कुमिते स्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली डीपीएस बोकारो की टीम में रियांशी चौधरी (2 स्वर्ण), मायोन शारव (2 स्वर्ण), भाव्या बिष्ट (2 स्वर्ण), कृतिकेश कुमार मिश्रा (2 स्वर्ण), रिशिता राज शर्मा (2 स्वर्ण), नैतिक प्रसाद (1 स्वर्ण, 1 रजत), आरुष प्रकाश (2 स्वर्ण), अथर्व कश्यप (1 स्वर्ण, 1 रजत), अर्घ्य सुवन (1 स्वर्ण, 1 कांस्य), सुचिस्मिता महतो (1 स्वर्ण, 1 रजत), सिया कुमारी (2 रजत), निशिता रस्तोगी (2 रजत), अचिंत्य सिंह (2 रजत), एन. सरवाना सदरू (2 रजत), सिद्धि सुमन (1 रजत, 1 कांस्य), रिद्धिमा चौधरी (1 रजत, 1 कांस्य), सैयाती साक्षी (1 रजत, 1 कांस्य), अधिराज झा (2 कांस्य), आराध्या सुवन (2 कांस्य) तथा अर्नव झा (2 कांस्य) शामिल रहे. विजेता छात्र-छात्रा उत्साहित नजर आये.
Bokaro News : गोवा में डीपीएस बोकारो के कराटेकारों ने 16 स्वर्ण सहित जीते 40 पदक
Bokaro News : 36 खिलाड़ियों की झारखंड टीम में 20 इसी स्कूल के, राज्य को दिलाया पहला स्थान
