Bokaro News: पिरगुल में प्रखंड स्तरीय कालिंदी सम्मेलन में समाज के उत्थान पर हुआ मंथन

Bokaro News: कसमार प्रखंड के पिरगुल में रविवार को युवा कालिंदी समिति, कसमार के बैनर तले एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय कालिंदी सम्मेलन का आयोजन हुआ. सम्मेलन में प्रखंड के चारों गांव बगदा, खैराचातर, सिंहपुर और पिरगुल से कालिंदी समाज के महिला-पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमचंद कालिंदी ने की, जबकि संचालन सुभाष कालिंदी ने किया. सम्मेलन में चतुर कालिंदी, सुरेश कालिंदी, सूर्यप्रकाश कालिंदी, बीरु कालिंदी और नंदलाल कालिंदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे. सम्मेलन का उद्घाटन बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर, परंपरागत वाद्य यंत्रों और बांस निर्मित सामग्रियों पर माल्यार्पण कर अनोखे तरीके से किया गया. सम्मेलन में कालिंदी समाज के सर्वांगीण विकास, सामाजिक एकजुटता और पहचान को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. वक्ताओं ने समाज के बच्चों को शिक्षित करने, नशाखोरी से दूर रहने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया. साथ ही शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले समाज के लोगों को सम्मानित भी किया गया.

अध्यक्षीय संबोधन में प्रेमचंद कालिंदी ने कहा कि प्रखंड के चारों गांवों में कालिंदी समाज बसा हुआ है और इसकी अपनी विशिष्ट पहचान है. उन्होंने सभी से संगठित होकर समाज के विकास के लिए गंभीरता से कार्य करने की अपील की. सम्मेलन को सुरेश कालिंदी, सूर्यप्रकाश कालिंदी, वार्ड सदस्य ममता देवी समेत अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया. मौके पर अशोक कालिंदी, भाखुर कालिंदी, संतोष राम कालिंदी, मनोज कालिंदी, भीषण कालिंदी, पलटू कालिंदी, बैजनाथ कालिंदी, सुमंत कालिंदी, मूर्तिराम कालिंदी, कालो डोम समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे.

युवा कालिंदी समिति की प्रखंड कमेटी का हुआ गठन

सम्मेलन के दौरान युवा कालिंदी समिति की कसमार प्रखंड कमेटी का गठन किया गया. इसमें सुभाष कालिंदी, गोवर्धन कालिंदी और अमित कालिंदी संरक्षक बनाये गये. संतोष कालिंदी अध्यक्ष, नरेश कालिंदी, इंद्रजीत कालिंदी और सुधीर कालिंदी उपाध्यक्ष बने. विनोद कालिंदी को सचिव, राजू कालिंदी और राकेश कालिंदी को उपसचिव, माधव कालिंदी को कोषाध्यक्ष तथा धर्मेंद्र कालिंदी और श्रवण कालिंदी को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया. वहीं सुनील कालिंदी और संतोष कालिंदी को संगठन मंत्री, अशोक कालिंदी और राहुल कालिंदी को महासचिव, विष्णु कालिंदी, सनोज कालिंदी और मुकेश कालिंदी को मीडिया प्रभारी तथा लालू कालिंदी, अशोक कालिंदी, सुभाष कालिंदी, संतोष कालिंदी, सुनील कालिंदी और राकेश कालिंदी को प्रवक्ता नियुक्त किया गया. अतिथियों ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >