Bokaro News : धूमधाम से हुई काली पूजा, पंडालों और मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

Bokaro News : बेरमो काेयलांचल समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम और आस्था के साथ मां काली की पूजा की गयी.

फुसरो, बेरमो काेयलांचल समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम और आस्था के साथ मां काली की पूजा की गयी. श्रद्धालुओं के मां के दर पर आकर सुख-समृद्धि की कामना की. फुसरो स्थित बैंक मोड़ के दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित पूजा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. मंगलवार को महाभोग का वितरण किया गया. शाम को मां काली की प्रतिमा के विसर्जन को लेकर शोभा यात्रा निकाली गयी. आयोजन में दयानंद वर्णवाल, संतोष दत्ता, रामेश्वर चंद्र, विजय कुमार डे, सूरज डे, रवि चौहान, गणेश चंद्र, दिनेश चंद्र, सुसेन दत्ता, वकील दत्ता, महेश दत्ता, विकाश डे, सुभम दत्ता, सुजल दत्ता, लालू यादव, राजन डे, जीवन चन्द्र, अभिषेक दत्ता, राजेश दत्ता, जयदेव डे आदि का योगदान रहा.

इधर, पांच नंबर धौड़ा स्थित काली मंदिर व ढोरी स्टाफ क्वार्टर के जय मां काली दुर्गा मंदिर में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल व उनकी पत्नी अनुपमा सिंह परिवार के साथ पूजा के लिए पहुंचे. भेड़मुक्का बस्ती, ढोरी रेलवे साइडिंग पांच नंबर धौड़ा, करगली गेट, करगली बाजार, इलेवन स्टार क्लब, करगली बाजार काली मंदिर, ढोरी स्टाफ क्वार्टर, फुसरो, अमलो बस्ती, सुभाष नगर, पिछरी, अंगवाली आदि क्षेत्र के मंदिरों में मां काली की पूजा की गयी. कई मंदिरों में बकरे की बली दी गयी. मां के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा.

कई कोयला खदानों में भी हुई पूज

गांधीनगर. गांधीनगर पहाड़ी स्थित एसबी काली मंदिर में सोमवार की देर रात को पूजा हुई. पुजारी सुब्रतो गोस्वामी व तन्मय गोस्वामी ने अनुष्ठान कराये. इसके बाद मन्नत पूरी होने पर कई श्रद्धालुओं ने बकरे की बलि दी. काफी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया. इधर, सीसीएल की खासमहल कोनार परियोजना, बोकारो कोलियरी डीडी माइंस, फ्राइडे बाजार संघर्ष क्लब, गांधीनगर, कुरपनियां, संडे बाजार आदि क्षेत्रों में भी मां काली की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गयी. किशोर स्पोर्टिंग क्लब फ्राइडे बाजार में भी धूमधाम से पूजा का आयोजन किया गया.

बोकारो थर्मल.

बोकारो थर्मल में मिलन तीर्थ क्लब द्वारा स्टेशन क्लब के समीप आयोजित पूजा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. आकर्षक पंडाल व सजावट की भी चर्चा रही. पूजा व आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया. आयोजन में तरुण कुमार गुप्ता, राजा दत्ता, रुप भोखर, हरपाल सिंह, अविनाश ओझा, संजय सिंह, पीके राय, धर्मेंद्र सिंह, विभूति प्रसाद सिंह, सत्यजीत राय, सुब्रतो पाल, सोमेन, अजय यादव, पीके समादार, रंजीत मंडल, एमके मंडल, आरएस पांडेय आदि का योगदान रहा. स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर, सीसीएल गोविंदपुर परियोजना, बोकारो क्लब पंडाल, पंच मंदिर परिसर और कारो स्पेशल फेज दो में भी काली पूजा की गयी.

कथारा.

सीसीएल कथारा माइंस में काली पूजा का आयोजन हुआ. बलि भी दी गयी. खान प्रबंधक सह प्रभारी परियोजना पदाधिकारी कृष्ण मुरारी व अन्य अधिकारियों और कर्मियों ने आशीर्वाद लिया. पूजा के बाद खिचड़ी भोग का वितरण किया गया. मौके पर पूजा समिति के सचिव राम शंकर, अवधेश कुमार, एनके गुप्ता, कृष्ण कुमार, सृष्टिधर महतो, अशोक चौधरी, रिझू महतो आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >