Bokaro News : ज्योति कलश रथ यात्रा का किया गया स्वागत

Bokaro News : अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा निकाली गयी ज्योति कलश रथ यात्रा फुसरो शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची.

अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा निकाली गयी ज्योति कलश रथ यात्रा शनिवार को फुसरो शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची. करगली बाजार स्थित सत्यनारायण दुर्गा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं, जयकारों और आरती के साथ रथ का स्वागत किया. ज्योति कलश के दर्शन किया. भक्ति गीतों और शंखनाद से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा. आयोजकों ने बताया कि ज्योति कलश रथ यात्रा का उद्देश्य सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार और समाज में आध्यात्मिक चेतना का संचार करना है. मौके पर समाजसेवी युगेश तिवार, राकेश सिंह, अर्चना सिंह, अजय साव आदि मौजूद थे. गायत्री परिवार के वरिष्ठ स्वयं सेविका उमा देवी, मंजू बरनवाल व शांति देवी ने रथ यात्रा बेरमो ब्लॉक कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर परिसर रविवार को पहुंचेगी.

जरीडीह क्षेत्र में भी जगह-जगह भ्रमण

इधर, जरीडीह बाजार भी ज्योति कलश रथ यात्रा पहुंची. यहां अब्दुल हमीद चौक में श्रद्धालुओं ने रथ का गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया. इसके बाद रथ को गायत्री चेतना केंद्र ले जाया गया. यहां श्रद्धालुओं ने रथ में स्थित अखंड ज्योति की पूजा की. खिचड़ी प्रसाद का वितरण हुआ. जिसके बाद रथ ने जरीडीह बाजार झंडा चौक होते हुए ऊपर बाजार, बस्ती, नीचे बाजार दामोदर नाथ मंदिर आदि क्षेत्र का भ्रमण किया. श्रद्धालु आगे-आगे जयकारा लगाते हुए चल रहे थे. मौके पर गायत्री परिवार के जिला समन्वयक मुकेश मिश्रा, बेरमो प्रखंड समन्वय रघुनंदन बरनवाल, अग्रवाल कल्याण महासभा के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, मुखिया कंचन देवी, शिवकुमार बाबा, गीता कुमारी, संजय सिंह, विनय बरनवाल, मंजू बरनवाल, नंदू विश्वकर्मा, जय कुमार थापा, बनानी चक्रवर्ती, नारायण चौधरी, जितेंद्र चौहान, मनोज विश्वकर्मा, विनोद चौरसिया, गणेश बरनवाल, चंदन स्वर्णकार, चंदन केसरी, रीता बरनवाल, सुमित्रा देवी, अंजू बरनवाल, शांति बरनवाल, शकुंतला देवी, तिलोत्तमा देवी, अंजू चौरसिया, लक्ष्मी देवी, सोनम शर्मा, रंजू गुप्ता आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >