BOKARO NEWS : झामुमो उलगुलान ने चुनाव को लेकर लिया निर्णय

BOKARO NEWS : झामुमो उलगुलान ने समान विचारधारा वाले दलों के साथ तालमेल कर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया.

फुसरो. झामुमो उलगुलान की बैठक बुधवार को गांधीनगर रांची में हुई. अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी व संचालन केंद्रीय महासचिव बेनीलाल महतो ने किया. समान विचारधारा वाले दलों के साथ तालमेल कर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया. विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की कोर कमेटी भी बनायी गयी. इसमें केंद्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय महासचिव के अलावा केंद्रीय उपाध्यक्ष अर्जुन राम, वासी खान, खेदन महतो, सी कुजूर, केंद्रीय कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, केंद्रीय सचिव राजेश यादव, केंद्रीय कार्यालय सचिव शंभूनाथ महतो, अनुराग, देवीलाल किस्कू को शामिल किया गया. बैठक में भरत महतो, मो रुस्तम, भजोहरी मार्डी, दीपक साव, रवि किस्कू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >