Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में कब से बदल रहा है मौसम का मिजाज, किन इलाकों में होगी बारिश, रांची के मौसम वैज्ञानिकों का ये है पूर्वानुमान
Copied link
Jharkhand Weather Forecast, Ranchi News, रांची न्यूज : झारखंड में मौसम का मिजाज 9 मार्च से बदल सकता है. इसका ज्यादा असर उत्तर और मध्य झारखंड में होगा. रांची के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य के शेष हिस्सों में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. 12 मार्च को कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 9 मार्च से मौसम बदलने की संभावना है. रांची के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 12 मार्च को कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है. इससे पूर्व दो दिनों तक आकाश में बादल छाये रहेंगे.
मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि झारखंड में अगले तीन से चार दिनों तक दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 34.2 तथा न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा.