Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में मौसम का मिजाज बदला, इन जिलों में चलेगी शीतलहर, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट
Copied link
Jharkhand Weather Forecast, Ranchi News, रांची न्यूज : झारखंड में आज रविवार और कल सोमवार को कई जिलों में शीतलहर की संभावना है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो एलर्ट जारी किया है. आज से आकाश साफ रहेगा. मौसम शुष्क होगा. इस कारण न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है.

आज रविवार को राज्य के उतरी तथा मध्य (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, रामगढ़, गुमला, बोकारो, हजारीबाग तथा गिरिडीह) और सोमवार को उत्तर-पश्चिमी तथा दक्षिण पश्चिमी जिलों (गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा) में शीतलहर चल सकती है.
पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार को मौसम का मिजाज बदल गया. राजधानी के कई इलाकों में ओलावृष्टि, तो कई इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी हुई. इस कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।