Jharkhand News: बोकारो में बिजली की चपेट में आने से 50 वर्षीय अधेड़ की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा

Jharkhand News: बोकारो के 50 वर्षीय एक अधेड़ की बिजली के चपेट में आने से मौत हो गयी है. वह एक पिक-अप वैन में खलासी का काम करता था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

राकेश वर्मा, बोकारो : बोकारो के नावाडीह प्रखंड में बिजली की चपेट में आने से एक 50 अधेड़ की मौत हो गयी. घटना बुधवार शाम 6 बजे नारायणपुर थाना क्षेत्र की है. मृतक की पहचान प्रयाग तुरी सुरही गांव का रहने वाला था. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वह सपरिवार पेंक गांव में स्थित अपने ससुराल में रहता था.

कैसे हुआ हादसा

बताया जाता है कि बोकारो का रहने वाला मृतक प्रयाग तुरी पिकअप वैन से खाद्य सामाग्री लेकर पिपराडीह में स्थित गुड्डू वर्णवाल के किराना दुकान पर पहुंचा. इसके बाद वह वैन के ऊपर में चढ़कर चालक को गाड़ी पीछे करने का इशारा करने लगा. लेकिन इस दौरान वह ओवरहेड बिजली की तार के चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.

मृतक क्या काम करता था

गुरुवार को पुलिस शव का पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल गयी. इससे पहले उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली. हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में शोक की लहर है. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक प्रयाग तुरी खलासी का काम करता था.

Also Read: Jharkhand News: पीएम मोदी 15 सितंबर को आएंगे जमशेदपुर, झारखंड को देंगे तीन वंदे भारत की सौगात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >