Jharkhand Crime News: बोकारो-गिरिडीह की सीमा पर केन बम बरामद, पेट्रोलिंग पार्टी को बनाना था निशाना

नक्सलियों द्वारा पेट्रोलिंग पार्टी को निशाना बनाने के उद्देश्य से पुलिया के नीचे रखे केन बम को समय रहते पुलिस ने बरामद किया है. बोकारो-गिरिडीह जिला सीमावर्ती नावाडीह के पास केन बम बरामद हुआ है. बरामद केन बम को बम निरोधक दस्ता ने डिफ्यूज कर दिया है.

Jharkhand Crime News (बोकारो थर्मल) : झारखंड के बोकारो और गिरीडीह जिला के बॉर्डर एरिया स्थित नावाडीह के एक पुलिया के नीचे केन बम मिला है. इसकी जानकारी मिलते ही कुछ समय बाद बम निरोधक दस्ता ने इसे डिफ्यूज किया. बम डिफ्यूट होने पर सभी ने राहत की सांस ली.

इस संबंध में नावाडीह थाना प्रभारी कलीम अख्तर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नावाडीह के पास एक पुलिया के नीचे केन बम है. जानकारी मिलते ही उस स्थल की जांच की गयी. जांच के क्रम में पुलिया के नीचे केन बम मिला. तत्काल इसकी जानकारी वरीय पुलिस अधिकारियों को दे दी गयी. बम निरोधक दस्ता के पहुंचने के बाद उस बम को डिफ्यूज किया गया.

जानकारी के अनुसार, नावाडीह थाना क्षेत्र के पोटसो पंचायय अंतर्गत गोरमोरा गांव के निकट एक पुलिया के नीचे केन बम लोगों के द्वारा देखा गया. बम देखे जाने की सूचना तुरंत नावाडीह पुलिस को दी गयी. गोरमेरा गांव बोकारो और गिरिडीह जिला के सीमा रेखा पर है. जिस पुलिया के नीचे बम देखा गया है, उस रास्ते से नावाडीह, डुमरी और विष्णुगढ़ जाने का मार्ग है.

Also Read: CNG युक्त ऑटो चलाने की योजना हुई हवा-हवाई, CNG स्टेशन नहीं होने से हजारीबाग शहर कैसे होगा प्रदूषण मुक्त?

बताया जाता है कि पारसनाथ जोन के ऊपरघाट-नावाडीह इलाके में माओवादी गतिविधियां पुलिस की सक्रियता के कारण पिछले कुछ सालों से शिथिल पड़ी है. अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर माओवादियों ने गोरमोरा पुलिया में एक लैंडमाइन प्लांट कर पेट्रोलिंग पार्टी को निशाना बनाने के फिराक में थे. लेकिन, समय रहते पुलिस को सूचना मिल गयी. सूचना मिलने के बाद CRPF और नावाडीह थाना की पुलिस ने केन बम को बरामद कर लिया.

Posted By : Samir Ranjan.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >