Jharkhand Crime News : बोकारो में 11वीं के छात्र का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Jharkhand Crime News, Bokaro News, बोकारो न्यूज (मुकेश झा) : झारखंड के बोकारो जिले में एक छात्र का शव बरामद हुआ है. इसकी पहचान हर्षित (18 वर्ष) के रूप में हुई है. ये डीएवी स्कूल के 11वीं का छात्र था. मृतक चास के सदर बाजार का रहने वाला था. ये घटना हरला थाना क्षेत्र के कूलिंग पॉन्ड 2 की है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है.

बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के कूलिंग पॉन्ड नंबर 2 में छात्र हर्षित का तैरता हुआ शव बरामद हुआ है. मृतक की पहचान 18 वर्षीय हर्षित के रूप में की गई है. मृतक चास के सदर बाजार का रहने वाला था. ये डीएवी स्कूल के 11वीं कक्षा का छात्र था.

Also Read: Jharkhand Naxal News : झारखंड के बोकारो के लुगू पहाड़ इलाके में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, सीआरपीएफ के दो जवान घायल

बताया जाता है कि गुरुवार की रात 9 बजे मृतक घर से खाना खा कर घूमने की बात कह कर स्कूटी से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. इसके बाद परिजन इसे ढूंढने लगे. फिर इन्हें इसकी जानकारी मिली. घटना स्थल से मृतक की स्कूटी भी बरामद हुई है. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी है. बोकारो में 11वीं के छात्र का शव बरामद होने तथा Hindi News से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

Also Read: चंदनकियारी के 25 निवर्तमान मुखिया व सचिवों से होगी 12% सूद के साथ 54 लाख की वसूली, जानें पूरा मामला

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >