गोमिया विधायक डॉ लंबोदर पर जानलेवा हमले का प्रयास, पुलिस ने दर्ज की शिकायत

डॉ लंबोदर महतो ने बताया कि वह जैसे ही कार से उतरकर आवास में जाने लगे तभी एक अपराधी ने जान मारने के इरादे से हथियार लहराकर गाली देते हुए उन्हें खोजने लगा.

गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो पर रविवार की रात जानलेवा हमले का प्रयास किया गया. उन्होंने सोमवार को पेटरवार थाना में शिकायत की है. कहा कि आठ जनवरी की रात पौने एक बजे पेटरवार थाना क्षेत्र स्थित उनके आवास सह कार्यालय के पास कुछ लोग घात लगाकर बैठे थे.

वह जैसे ही कार से उतरकर आवास में जाने लगे तभी एक अपराधी ने जान मारने के इरादे से हथियार लहराकर गाली देते हुए उन्हें खोजने लगा. इसी बीच घर का मेन गेट बंद करने जब उनका एक कर्मी आया तो उस पर पथराव कर दिया गया. उक्त व्यक्ति ने गाली देते हुए कहा कि तुम्हारे विधायक को जान से मार देंगे.

इसके बाद कर्मी जान बचाकर वहां से भागा और कार्यालय के कर्मियों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद विधायक के अंगरक्षक सहित अन्य लोग दरवाजा खोलकर बाहर निकले, तब तक अपराधी भाग चुका था. डॉ महतो ने तुरंत पेटरवार थाना को फोन कर घटना की जानकारी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >