चंदनकियारी थाना क्षेत्र के रंगामटिया गांव में बुधवार को सोने का जेवर साफ करने के नाम पर चोरी करने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार रंगमटिया गांव निवासी गुनाधर मुखर्जी के घर दो युवक सोने के गहने साफ करने की बात कहकर पहुंचे थे.
इसके बाद गुनाधर मुखर्जी की पत्नी ने भरोसा कर अपने कान की बाली साफ करने के लिए दे दिया. युवक ने एक बाली साफ करने के बाद दूसरी बाली साफ करने के बहाने महिला के दूसरे कान से सोने की बाली झपट ली और तेजी से बाहर निकल गया.
महिला जब तक घटना को समझ पाती, दोनों युवक बाइक से फरार हो गए. बाली झपटने के दौरान महिला के कान में चोट लग गई और वह लहूलुहान हो गईं. वहीं, शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला का इलाज कराया.
