Bokaro News : जावेद इलेवन ने जीता दिवाली धमाका क्रिकेट कप

बोकारो थर्मल स्थित स्वामी विवेकानंद मैदान में आयोजित पांच दिवसीय दिवाली धमाका क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को हुआ.

बोकारो थर्मल, बोकारो थर्मल स्थित स्वामी विवेकानंद मैदान में आयोजित पांच दिवसीय दिवाली धमाका क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को हुआ. जावेद इलेवन इसरी ने गोमिया फाल्कन्स को 28 रनों से हरा कर खिताब अपने नाम किया. टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जावेद इलेवन ने निर्धारित 10 ओवरों में सात विकेट खोकर 95 रन बनाये. टीम के लिए उत्कर्ष ने केवल 13 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोमिया फाल्कन्स की टीम 10 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर मात्र 67 रन ही बना सकी. मैन ऑफ द मैच उत्कर्ष और मैन ऑफ द सीरीज व बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार शशि को मिला. बेस्ट बाॅलर प्रवीण रहे.

विजेता टीम को मिला 50 हजार

विजेता टीम को मुख्य अतिथि बेरमो एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह ने ट्रॉफी व 50 हजार रुपये का चेक और उप विजेता टीम को डीवीसी सीएसआर के वरीय प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी ने 30 हजार रुपये का चेक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. मौके पर बोकारो थर्मल थाना के अनि मनोज कुमार सिंह, हबीब अंसारी, हसनैन अंसारी, कांग्रेस नेता अरुण सिंह, रिंकू सिंह सहित आयोजन समिति के मुकेश घांसी, ए कार्तिक, राजेश चौधरी, महेश कुमार सिंह, राजेश दूबे, अशोक कुमार सिंह, तौसिफ रजा, अनिल गुप्ता आदि मौजूद थे. मैच में कमेंट्री अफाफुल अंसारी और अपायरिंग गोपाल साव, प्रसेनजीत दत्ता व मुस्तकीम ने की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >