Bokaro News : इंटर डिपार्टमेंटल चैंपियनशिप में आयरन जोन-1 विजेता

Bokaro News : बीएसएल इंटर डिपार्टमेंटल क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल शुक्रवार को खेला गया.

बीएसएल इंटर डिपार्टमेंटल क्रिकेट चैंपियनशिप-2026 का फाइनल मैच शुक्रवार को बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. मुकाबला बीएसएल आयरन जोन-1 और मिल-1 के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मिल-1 की टीम ने 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 121 रन बनाये. चंद्रभान झा ने सर्वाधिक 35 रन, दीपक कुमार ने 23 और नितेश कुमार सिंह ने 19 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरन जोन-1 की टीम ने 18.3 ओवर में छह विकेट खोकर 122 रन बना लिये. मार्शल सोरेन ने 38 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि रवि शंकर ने 22 और कुंदन कुमार ने 21 रन बना कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया. आयरन जोन-1 के रवि शंकर मैन ऑफ द मैच और टूर्नामेंट में 190 रन बनाने व 15 विकेट लेने वाले मिल-2 के पवन कुमार मैन ऑफ द सीरीज चुना गया.

इससे पहले मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. कहा कि इस प्रकार के आयोजन कर्मचारियों के बीच टीम भावना, आपसी सहयोग व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करते है. जिस प्रकार खेल के मैदान में सामूहिक प्रयास सफलता की कुंजी है, उसी प्रकार इस्पात उत्पादन में विभिन्न विभागों के बीच समन्वित कार्य अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया. मौके पर मुख्य महाप्रबंधक (नगर प्रशासन) कुंदन कुमार, महाप्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन) सीआरके सुधांशु, महाप्रबंधक (सीइडी) एके अविनाश सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व कर्मचारी उपस्थित थे. प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया और कुल 59 मैच खेले गये.

जिला महिला अंडर-15 क्रिकेट टीम के लिए ओपन नेटस ट्रायल 30 को

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित अंतर जिला अंडर-15 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली बोकारो जिला टीम के गठन के लिए ओपन नेटस ट्रायल 30 मार्च को होगा. सेक्टर तीन स्थित ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड में सुबह 9:30 बजे से इस आयोजन होगा. यह जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजेश रंजन ने दी. कहा कि ट्रायल में भाग लेने वाली खिलाड़ियों को सभी प्रमाण पत्रों की ओरिजिनल कॉपी एवं कीट के साथ रिपोर्ट करना अनिवार्य है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >