स्वतंत्रता दिवस पूर्व उत्सव का आयोजन

बोकारो में ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति द्वारा स्वतंत्रता दिवस पूर्व उत्सव मनाया गया, जिसमें बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

बोकारो. ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति बोकारो की ओर से सेक्टर पांच स्थित आशा लता हॉल में स्वतंत्रता दिवस पूर्व उत्सव का आयोजन किया गया. मौके पर बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण, चित्रकला में अपनी प्रतिभा दिखायी. मौके पर मुख्य अतिथि ओएनजीसी सीएसआर टीम के दयानंद कालुंडिया (महाप्रबंधक मानव संसाधन), प्रमुख अभियन्त्रिक सेवाएं एमके रॉय, वीसी सिंह (प्रमुख कूप सेवाएं), वीरेंद्र कुमार (प्रमुख लोगिंग सेवा), विजेंद्र कुमार सिंह (प्रमुख एच एसइ), डॉली कुमारी (उप महाप्रबंधक मानव संसाधन सह समन्वयक सीएसआर), चंदना चालसानी (प्रबंधक मानव संसाधन), जयंत कुमार खलखो (कूप सेवाएं), अजय कुमार दास (इंचार्ज सीसी), शशि कुमार (वरिष्ठ राज्यभाषा पदाधिकारी सह एफपीआर सीएसआर) व मंजू देवी थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Priya Gupta

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >