Bokaro News : दुगदा में कांग्रेस ने जुलूस निकाला, किया प्रदर्शन

Bokaro News : कांग्रेस चंद्रपुरा प्रखंड कमेटी की ओर से दुगदा में वोट चोर, गद्दी छोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

दुगदा. कांग्रेस चंद्रपुरा प्रखंड कमेटी की ओर से शनिवार को दुगदा में वोट चोर, गद्दी छोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और प्रखंड अध्यक्ष प्रभु दयाल सिंह व प्रखंड प्रभारी गणेश निषाद के नेतृत्व में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया गया. जुलूस दुगदा गेस्ट हाउस चौक पर पहुंचा और नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गयी. प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र सरकार की नाकामियां आम जनता को बता रहे हैं. केंद्र सरकार के निर्देश पर आम जनता का नाम वोटर लिस्ट से काटा जा रहा है. पूरे देश में सांप्रदायिकता का माहौल बनाया जा रहा है. कांग्रेस कार्यकर्ता सभी बूथों पर जाकर यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी का नाम वोटर लिस्ट से नहीं कटे. नुक्कड़ सभा को प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष रूपलाल गोप, संतन सिंह, रोशन सिंह, मंटू महथा, विश्वनाथ दयाल राम, गणेश दास, भोला चौहान, विमलेश सिंह, मोहम्मद शहाबुद्दीन आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >