Bokaro News : कोनार नदी में धड़ल्ले से हो रहा अवैध पत्थर खनन

Bokaro News : कोनार नदी में पत्थरों का अवैध खनन हो रहा है.

खनन माफिया दिन के उजाले में बेरमो की प्रमुख नदी कोनार में पत्थरों का अवैध खनन कर रहे हैं. इसके लिए ब्लास्टिंग कर नदी की धारा को मोड़ते हुए पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं. मामला गोमिया प्रखंड के आइइएल थाना क्षेत्र अंतर्गत बोकारो और हजारीबाग सीमा से सटे नारकी और कर्माटांड़ के बीच नये बने पुल के बगल में दिन के उजाले में अवैध खनन के लिए ब्लास्टिंग की जाती हैं. नदी के दोनों ओर करीब आधा दर्जन क्रशर हैं, जिसमें यह पत्थर पहुंचाया जाता है. कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीतिक दलों के लोगों इस पर चिंता व्यक्त करते हुए करवाई की मांग की है.

कोयला तस्करी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश

कोयला तस्करी को लेकर भाकपा के जिला सचिव इफ्तेखार महमूद के आग्रह पर राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार के निर्देश पर खान निदेशक राहुल कुमार सिन्हा ने सीसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक तथा बोकारो डीसी समेत अन्य अधिकारियों को अविलंब कार्रवाई का निर्देश दिया है. इफ्तेखार महमूद ने कहा कि कोयला के अवैध कारोबार से राज्य को राजस्व में प्रतिदिन एक करोड़ रुपया से अधिक का नुकसान हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >