बोकारो: चूल्हा जलाकर कमरे में सोये थे दंपती, दम घुटने से पति की मौत

बुधवार की सुबह उसके पुत्र श्रीकांत मिश्रा ने पड़ोसी एवं स्थानीय लोगों को दी. उन्होंने बताया कि वह अपनी मां को जगाने के लिए बुधवार सुबह जब उनके कमरे में गया तो दरवाजा बंद पड़ा मिला.

बेरमो, फुरसो: बोकारो के पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछरी उत्तरी पंचायत में मंगलवार की रात चूल्हा जलाकर घर में सोने से दंपती के पति की मौत दम घुटने से हो गयी. तो वहीं, पत्नी कविता देवी को बेहतर इलाज के लिए बोकारो के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. मृतक का नाम विश्वनाथ मिश्रा है. वह 54 वर्ष के थे.

घटना की जानकारी बुधवार की सुबह उसके पुत्र श्रीकांत मिश्रा ने पड़ोसी एवं स्थानीय लोगों को दी. उन्होंने बताया कि वह अपनी मां को जगाने के लिए बुधवार सुबह जब उनके कमरे में गया तो दरवाजा बंद पड़ा मिला. जब उन्होंने दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगायी तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद वह दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया तो देखा कि उनके माता पिता बेहोश पड़े हुए हैं.

Also Read: बोकारो : सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को चारों ओर से घेरा, भारी मात्रा में हथियार बरामद

इसके बाद श्रीकांत ने सहयोगियों के मदद से आनन फानन में सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल ढोरी ले गये. जहां चिकित्सकों ने उसके पिता विश्वनाथ मिश्रा को मृत घोषित कर दिया. वहीं उसकी माता कविता देवी को बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया. वह नया मोड बोकारो़ स्थित वैल मार्क अस्पताल में इलाजरत है. मृतक के बड़े पुत्र का विवाह इस माह 4 फरवरी को हुई थी. बड़ा बेटा शादी के बाद अपना कार्यस्थल हैदराबाद 12 फरवरी को गया था. पिता का अंतिम संस्कार बड़े बेटे के आने के बाद गुरुवार को किया जायेगा. घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. मृतक अपने पीछे दो पुत्र एवं एक पुत्री छोड़ गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >