BOKARO NEWS : जाल में मछली की जगह फंसा विशाल अजगर

BOKARO NEWS : कोनार डैम में गुरुवार को मछली पकड़ने के दौरान मछुआरे की जाल में मछली की जगह विशाल अजगर फंस गया.

BOKARO NEWS : कोनार डैम में गुरुवार को मछली पकड़ने के लिए स्थानीय मछुआरे ने जाल डाला तो कुछ ही देर में बड़ी मछली फंसने की सभावना पर मछुआरे ने जाल खींचा. जाल पास आने पर मछुआरे ने देखा कि जाल में मछली नहीं, एक विशाल अजगर सांप फंसा हुआ है. मछुआरे ने तत्काल इसकी सूचना नागी पंचायत के मुखिया कुंवर हांसदा और सीएसआर कोनार के प्रभारी सुनील कुमार को दी. सूचना पाकर जब उन्होंने जाकर देखा तो पाया कि अजगर सांप जाल में बुरी तरह से फंसा हुआ है. उन्होंने इसकी सूचना नावाटांड़ के सर्प मित्र सुरेश राम दी. सर्पमित्र अपने सहयोगी रवि कुमार रविदास के साथ आकर ब्लेड से जाल काट कर फंसे अजगर सांप को सुरक्षित निकाला. बाद में अजगर को बोरा में भरकर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >