Bokaro News : स्वस्थ आहार से स्वस्थ विचार का संचार : फादर अरुण

Bokaro News : संत जेवियर स्कूल में सेमिनार

Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. सेक्टर-1 स्थित संत जेवियर स्कूल प्रांगण में सोमवार को‘ स्वस्थ आहार, स्वस्थ विचार तब स्वस्थ संसार’ पर सेमिनार का आयोजन किया गया. उद्घाटन प्राचार्य फादर अरुण मिंज एसजे, उप प्राचार्य देवाशीष गुप्ता, उप प्राचार्य दीपक चौधरी, फादर मनोज, सिस्टर सुनीता, सिस्टर नैन्सी ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर फादर अरुण ने कहा : स्वस्थ आहार से स्वस्थ विचार का संचार होता है. जो स्वस्थ संसार का निर्माण करता है. बदलते समय के साथ मोटे अनाज के प्रति लोगों का झुकाव कम हो गया. तेजी से लोग जंक फूड का उपयोग कर रहे हैं. इस कारण शरीर लगातार बीमार पड़ रहा है. आज हर महिला व पुरुष (बच्चे, युवा, बुजुर्ग) मोटापे का शिकार हो रहे हैं. हमें मोटे अनाज के प्रति लोगों को जागरूक करने की जरूरत है, ताकि बीमारी से निजात मिले. सेमिनार में शिक्षक, शिक्षिकाएं व शिक्षकेतर कर्मियों ने मोटे अनाज के उपयोग की शपथ ली. मौके पर रजिस्ट्रार सोनिया सोलोमन, सहायक अर्चना कुमारी, अभिराज सिंह, मनोज कुमार, शशि शेखर, सूरज कुमार, फ्रांसिस टोप्पो, अमृतलता सिन्हा, नीतू वर्मा, महुआ दत्त, आर्शा मेरी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं व शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >