बोकारो.
रोटरी क्लब चास की ओर से पीपीएच कार्यक्रम के अंतर्गत कमजोर वर्ग के लोगों के स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच रविवार को की गयी. शिविर बाइपास रोड स्थित वेस्पा शो-रूम में लगाया गया. रोटरी क्लब चास की अध्यक्ष पूजा बैद ने कहा : अब लोग स्वास्थ्य के बारे में अधिक शिक्षित और जागरूक हो रहे हैं.नियमित जांच से समस्या का निदान संभव :
डॉ सुमन ने कहा : किसी बीमारी का इलाज करने की तुलना में उसे रोकना बेहतर है. इसलिए नियमित जांच जरूरी है. नियमित जांच बेहतर परिणाम व लंबी उम्र में योगदान देता है. लोग समस्या होने पर डॉक्टर के पास जाते हैं, लेकिन नियमित जांच से समस्या का निदान संभव है.स्वास्थ्य जांच अभियान का आठवां शिविर :
डॉ श्रवण ने कहा : समग्र स्वास्थ्य के लिए नियमित जांच जरूरी है. अक्सर हम इसे अनदेखा कर देते हैं. नियमित जांच से समस्याओं का जल्द पता चल जाता है. उम्र बढ़ने के साथ नियमित जांच का प्रकार भी बदल जाता है. सचिव डिंपल कौर ने कहा : स्वास्थ्य जांच अभियान के तहत यह आठवां शिविर है.सफल आयोजन में इनका रहा योगदान :
शिविर में 54 कामगारों के स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच हुई. कुछ में मधुमेह व उच्च रक्त चाप की बीमारी मिली. उन्हें चिकित्सीय सलाह दी गयी. संजय बैद, बिनोद चोपड़ा, मंजीत सिंह, कुमार अमरदीप, विपिन अग्रवाल, नरेंद्र सिंह, मुकेश अग्रवाल, माधुरी सिंह, रितु केजरीवाल, मनोज चौधरी, किरण कुमार मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
