पालतू बंदर बना हमले का हथियार, पड़ोसी पर चेन-नकदी लूटने का आरोप

हरला थाना क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां नाली की सफाई को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति पर अपने पालतू बंदर से पड़ोसी पर हमला कराने का आरोप लगा है. घायल व्यक्ति से नकदी और सोने की चेन लूटने का भी आरोप है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

हरला थाना क्षेत्र में लूटपाट का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. नाली की सफाई को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति पर अपने पालतू बंदर से पड़ोसी पर हमला कराने का आरोप लगा है. बंदर के काटने से घायल व्यक्ति के बेहोश होने के बाद उसकी जेब से नकदी और गले से सोने की चेन निकालने का भी आरोप लगाया गया है. मामले में हरला थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

नाली सफाई को लेकर हुआ था विवाद

सेक्टर-9ए/ए रोड स्थित आवास संख्या 898 निवासी नगनारायण प्रसाद शाही ने 20 अगस्त 2026 को हरला थाना में शिकायत दर्ज करायी. मामले में उन्होंने अपने पड़ोसी राजकुमार वर्णवाल को नामजद आरोपी बनाया है. शिकायत के अनुसार, नाली की सफाई को लेकर दोनों के बीच हल्का विवाद हुआ था. इसी दौरान राजकुमार वर्णवाल पर पालतू बंदर से हमला कराने का आरोप है.

बंदर के काटने से बेहोश होने का दावा

नगनारायण प्रसाद शाही के अनुसार, बंदर ने उनके शरीर के कई हिस्सों पर काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गये. आरोप है कि इसी दौरान राजकुमार वर्णवाल ने उनकी जेब से नकदी और गले से सोने की चेन निकाल ली.

घटना के बाद परिचितों ने घायल नगनारायण को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. उपचार के बाद होश में आने पर उन्होंने हरला थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी.

आरोपी को भेजा गया नोटिस

हरला थाना प्रभारी खुर्शीद आलम ने बताया कि शिकायत के आधार पर कांड संख्या 79/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. उन्होंने बताया कि मामले में तत्काल गिरफ्तारी का प्रावधान नहीं होने के कारण नामजद आरोपी को नोटिस भेजा गया है. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. जांच के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >