Bokaro News : बोकारो जिला बार एसोसिएशन के भवन का भूमि पूजन

Bokaro News : बोकारो जिला बार एसोसिएशन के भवन का भूमि पूजन हुआ.

बोकारो जिला बार एसोसिएशन के भवन का भूमि पूजन रविवार को झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आनंदा सेन ने किया. साथ ही कैंप दो में बनने वाले प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय के आवास का भी शिलान्यास किया. मौके पर न्यायमूर्ति श्री सेन ने कहा कि अधिवक्ताओं व न्यायपालिका के मध्य समन्वय न्याय व्यवस्था की मजबूती का आधार है. नया भवन बनने से अधिवक्ताओं को न्यायिक कार्यों के निष्पादन में सहायक सिद्ध होगा. जिला प्रशासन की ओर से सीएसआर मद से बोकारो जिला अधिवक्ता संघ कार्यालय परिसर में पेवर ब्लॉक बिछाया जायेगा. प्रथम चरण में 30 केवीए क्षमता वाला सोलर पावर प्लेट व इ-पुस्तकालय का संचालन किया जायेगा.

न्यायाधीश न्यायमूर्ति का किया गया स्वागत

इससे पूर्व श्री सेन का स्वागत बोकारो परिसदन में पौधा भेंट कर किया गया. पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया. मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा, डीसी अजय नाथ झा, एसपी नाथू सिंह मीणा, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बासुदेव गोस्वामी, झारखंड राज्य विधिज्ञ परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एसएन राय, सदस्य एमके श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव पुस्तकालय अतुल कुमार, महासचिव दिनेश प्रसाद शर्मा, उपाध्यक्ष सुधेश कुमार सिंह, संयुक्त सचिव प्रशासन प्रदीप कुमार झा, कोषाध्यक्ष सोमनाथ शेखर, सहायक कोषाध्यक्ष राकेश कुमार झा, सदस्य कामदेव पाठक, दामोदर कुमार, कामदेव पाठक, प्रणेश कुमार सिंह, मृत्युंजय मल्लिक, विष्णु कांत मिश्रा, विजय कुमार झा, आयशा परवीन, नवीन कुमार, रूपेश कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >