BOKARO NEWS : गोमिया के प्रत्याशी योगेंद्र प्रसाद के पिता का निधन

BOKARO NEWS : गोमिया के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी योगेंद्र प्रसाद के पिता विश्वनाथ महतो (90 वर्ष) का निधन शुक्रवार की देर रात को हो गया.

महुआटांड़. गोमिया के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद के पिता और पूर्व विधायक बबीता देवी के ससुर विश्वनाथ महतो (90 वर्ष) का निधन शुक्रवार की देर रात को हो गया. वह मेडिका अस्पताल रांची में कई दिनों से इलाजरत थे. शनिवार की दोपहर बाद मुरुबंदा में दामोदर नदी के तट पर दाह संस्कार किया गया. छोटे पुत्र भरत महतो ने मुखाग्नि दी. पूर्व विधायक श्री प्रसाद के हजारों समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद थे. दो मिनट का मौन रख सभी ने श्रद्धांजलि दी. इसके पहले मुरुबंदा स्थित आवास में कई लोगों ने पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी. कई गणमान्य और वरिष्ठ नेता भी पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >