लड़की ने किया शादी से इंकार, बैरंग लौटी बारात

लड़की ने किया शादी से इंकार, बैरंग लौटी बारात

बोकारो थर्मल. वरमाला के बाद लड़की ने शादी से इंकार कर दिया और बारात को बैरंग लौट जाना पड़ा. गोविंदपुर एफ पंचायत के अंबेडकर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की दो बेटियों की शादी रविवार को होने वाली थी. एक बारात धनबाद के बरवाअड्डा तथा दूसरी बारात टंडवा से आयी थी. दोनों जोड़ों की वरमाला हुई. इसके बाद बारातियों ने खाना भी खाया. बाद में धनबाद से आये हुए दूल्हा से लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया. उसका कहना था कि लड़का सामान्य नहीं लग रहा है. परिजनों सहित अन्य लोगों द्वारा समझाने के बाद भी वह नहीं मानी. टंडवा से आये दूल्हा के साथ दूसरी दुल्हन की शादी हुई और सोमवार की सुबह बारात दुल्हन लेकर विदा हो गयी. धनबाद से आये बारात पक्ष के लोग व दूल्हा सोमवार की सुबह तक लड़की की मान मनौव्वल में लगे रहे. बाद में मामले की जानकारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दीपक रजक एवं पंसस प्रतिनिधि बिरसा रजक को दी गयी. उन्होंने भी लड़की को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी. बारात पक्ष के लोग स्थानीय थाना भी गये. बाद में धनबाद लौट गये. शादी से इंकार करने वाली लड़की स्नातक है और रांची में किसी बैंक में काम करती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >