Bokaro News : ‘हैप्पी स्ट्रीट’ पर छायी रहीं मस्ती और खुशियां

Bokaro News : हैप्पी स्ट्रीट के चौथे सेशन के दूसरे रविवार को खुशियों का हुआ सवेरा

Bokaro News : वरीय संवाददाता, बोकारो. ठंड के ऑरेंज अलर्ट में रेड, व्हाइट, ग्रीन, येलो सहित कई रंगों का कॉकटेल हैप्पी स्ट्रीट पर दिखा. बीएसएल के हैप्पी स्ट्रीट के चौथे सेशन के दूसरे रविवार को खुशियों का सवेरा हुआ. गीत, संगीत, नृत्य, योग, पेंटिंग से ””हैप्पी स्ट्रीट’ का माहौल मस्ती और खुशियों से भरा रहा. लोग सड़कों पर दौड़ने-भागने, योग, पेंटिंग और पारंपरिक खेलों में शामिल हुए, जिससे ‘एक्टिव बोकारो, हेल्दी बोकारो’ का संदेश गूंजा.

बच्चों से लेकर बड़ों तक हर उम्र के लोगों दिखा उत्साह :

बच्चों से लेकर बड़ों तक हर उम्र के लोगों ने ‘हैप्पी स्ट्रीट’ में उत्साह के साथ भाग लिया कड़ाके की ठंड के बाद भी लोगों के उत्साह पर तनीक असर नहीं पड़ा. विभिन्न स्कूल के बच्चों व सामाजिक संगठन के लोगों ने अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन कर लोगों का मनोरंजन किया. आज जब सोशल मीडिया की वजह से सामाजिक जुड़ाव कम हो रहा है. ऐसे में ‘हैप्पी स्ट्रीट’ सामाजिक ताने-बाने को जोड़ने और समाज के हर तबके के लोगों को एक साथ लाने का काम कर रही है.

बोकारो के लोगों ने सुपर संडे के मॉर्निंग का भरपूर आनंद उठाया :

हैप्पी स्ट्रीट में योग, एरोबिक, स्कीपिंग, जूडो-कराटे और झारखंड की पारंपरिक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में बच्चे से लेकर बड़े सभी शामिल हुए. सुबह-सुबह यहां पहुंची महिलाएं और आम लोग खुश दिखे. बच्चे और युवा वर्ग ने जमकर मस्ती की. बोकारो के लोगों ने सुपर संडे के मॉर्निंग का भरपूर आनंद उठाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >